Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

जिले में अब तक 2 लाख 56 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई..

कांकेर- 01 जनवरी 2026 प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 2 लाख 56 हजार 850 मेट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 2 लाख 54 हजार 646 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 073 मेट्रिक टन पतला और 131 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान शामिल है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धान की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.