चारामा परीक्षा केंद्र में उड़न दस्ता की छापेमारी, मोबाइल व चीट सामग्री जब्त
उड़न दस्ता की इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और परीक्षार्थियों में भी अफरा-तफरी देखी गई।..


कांकेर / रायपुर से पहुंची उड़न दस्ता टीम ने 27 मार्च 2026 को चारामा स्थित परीक्षा केंद्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तरीय परीक्षा 2026 के दौरान की गई।
छापेमारी के दौरान परीक्षा दे रहे कुछ विद्यार्थियों के पास से मोबाइल फोन, गाइड तथा चीटिंग के लिए उपयोग किए जा रहे गाइड के पन्ने बरामद किए गए। उड़न दस्ता टीम ने तत्काल इन सामग्रियों को जब्त कर लिया।
टीम ने परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान ऐसी लापरवाही गंभीर है। टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लगे शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
उड़न दस्ता की इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और परीक्षार्थियों में भी अफरा-तफरी देखी गई।
Live Cricket Info

