भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग….
ब्राह्मण समाज कांकेर महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार तथा संबंधित राज्य प्रशासन से मांग करता है कि— भारत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।

कांकेर/जिला कांकेर सर्व ब्राह्मण समाज कांकेर, बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्याय, अत्याचार, शोषण तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर संघर्षरत रहे श्री भरत भूषण तिवारी की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवाधिकारों एवं कानून के शासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। यदि किसी नागरिक के साथ कानून के रक्षकों द्वारा इस प्रकार की जघन्य घटना घटित होती है, तो यह पूरे समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है। इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर वास्तविक दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
ब्राह्मण समाज कांकेर महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार तथा संबंधित राज्य प्रशासन से मांग करता है कि—
भारत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
घटना में संलिप्त दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाते हुए उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी कदम उठाए जाएं।
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपने ब्राह्मण समाज कांकेर के पं.सौरभ मणि मिश्र, पं.चंद्रमौली मिश्र, पं. दीपक मुखर्जी, पं. शांतनु भट्टाचार्य, पं. दुर्गेश अवस्थी, पं. महेश दुबे, पं. राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे.

