बीमारियों को नेवता देती हुई नगर पालिका…
गंदगी के विरुद्ध मोहल्लेवासी...


कांकेर -नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुभाष वार्ड मे गंदगियों का जो माहौल है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गंदगी से मलेरिया, डायरिया, और अन्य जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाली के बीचो-बीच पाइपलाइन बिछा दिया गया है जिस कारण से वहां पर कचरा जाम हो जाता है और साफ सफाई नहीं हो पाती आए दिन वहां पर मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है जिससे कई मवेशियों नाली में फंस कर चोटिल हो चुके हैं और कचरा जाम होने के कारण नाली की दूषित पानी की बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया गया है..अब देखना है नगर पालिका की क्या भूमिका रहेगी …
गंदगी से होने वाले प्रदूषण एवं दुष्प्रभाव की जानकारी….
नाली में गंदगी पसरा होना एक बड़ी समस्या है जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को प्रभावित करती है। इस विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं:
. स्वास्थ्य समस्या: नाली में गंदगी से जलभराव होता है, जिससे मलेरिया, डायरिया, और अन्य जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
. पर्यावरण प्रदूषण: गंदगी से नाली का पानी प्रदूषित होता है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और जल संसाधनों को भी प्रभावित करता है।
. नाली की सफाई: नाली की नियमित सफाई करना जरूरी है ताकि गंदगी को हटाया जा सके और जलभराव को रोका जा सके।
. जागरूकता: लोगों को जागरूक करना जरूरी है कि वे नाली में कूड़ा न डालें और अपने आसपास की सफाई रखें।
. सरकारी कार्रवाई: स्थानीय प्रशासन को नाली की सफाई और रखरखाव के लिए कदम उठाने चाहिए, जैसे कि नियमित सफाई अभियान चलाना और नाली की मरम्मत करना।
Live Cricket Info




