Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

चंडीगढ़ में मास्टर नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम रवाना..

अपने अनुभव और फिटनेस के दम पर अन्य राज्यों की टीमों को कड़ी टक्कर देंगे।....


छत्तीसगढ़ रायपुर / मास्टर गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले मास्टर नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की फुटबॉल टीम बुधवार को रवाना हो गई। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे और अब अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम के कोच एवं प्रबंधक ने खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की सलाह दी।
छत्तीसगढ़ की टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। खिलाड़ियों का कहना है कि वे अपने अनुभव और फिटनेस के दम पर अन्य राज्यों की टीमों को कड़ी टक्कर देंगे।
उल्लेखनीय है कि मास्टर नेशनल गेम्स में देशभर से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन से वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से 30+, 40+ और 50+ आयु वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
30+ वर्ग के खिलाड़ी:
कन्नी लाल, रोशन रैकवार, बिहारी लाल, महेंद्र, सुशील कुजूर, रामलाल, ललित कुमार, कुम्भकर्ण, ए. विजय कुमार, कॉर्नेलियस टिग्गा, अमरपाल एक्का, महेश पिल्लई, जोगेश्वर, राजेश्वर गुप्ता, किशोर तिर्की, दीपक दास, संजय लकड़ा।
40+ वर्ग के खिलाड़ी:
ललित किशोर, समरेश मंडल, योगेश पन्ना, विप्लव मंडल, इंद्रजीत साहा, मनवेंद्र नाथ यादव, प्रमोद बक, सतन राम, प्रकाश लकड़ा, चंद्रिका प्रसाद, चंद्रिका, चंद्रेश कुमार, तिलक राम नाग, राकेश रोशन, रमेश्वर पैकरा, चंदर लकड़ा, निशांत गोडबोले, सतीश यादव, सुधीर लकड़ा।
50+ वर्ग के खिलाड़ी:
अरशद हुसैन, अफाज कुरैशी, सत्य नारायण, डी. सूरज कुमार, सुनील कुमार यदु , संधारी लाल, शोभनाथ राम, शकील खान, प्रीतम दास, जगतार सिंह, देवेंद्र कुमार, डॉ. खेमलाल आजाद, अशोक यादव, दिनेश तिर्की, लखन सिंह, एमले एक्का, शैल कुमार।
खिलाड़ियों के चयन में अंबिकापुर के सत्यनारायण नेताम , दिनेश तिर्की, ललित किशोर ।रायपुर से अरशद हुसैन अफाज कुरैशी सुनील यदु। जगदलपुर से शकील खान, सतीश यादव इन सभी खेलो मास्टर्स सेलेक्टर्स का चयन छत्तीसगढ़ खेलो मास्टर ज्वाइंट सेक्रेटरी अरशद हुसैन के नेतृत्व में किया गया।
टीम के खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.