खबर का असर: कलेक्टर कुंदन कुमार ने किया खेल मैदान का निरीक्षण फुटबॉल मैदान में ताला और खिलाड़ियों की परेशानी की खबर के बाद प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा..
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर ने मैदान की व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों की समस्याओं का लिया जायजा; जल्द समाधान की उम्मीद

कांकेर। मिनी स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में ताला लगे होने और अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों के मायूस लौटने की खबर का असर अब देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने खेल मैदान का निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचकर मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गौरतलब है कि 11 अगस्त 2026 को डिप्टी सीएम के आगमन पर मिनी स्टेडियम के फुटबॉल मैदान का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद मैदान में ताला लगा होने की तस्वीर सामने आई थी। मैदान में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं मिलने से खिलाड़ियों में नाराजगी थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार स्वयं खेल मैदान पहुंचे। उन्होंने मैदान की स्थिति, रखरखाव और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से मैदान के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।
कलेक्टर के निरीक्षण के बाद खिलाड़ियों में उम्मीद जगी है कि अब मैदान को नियमित रूप से अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए मैदान के नियमित संचालन की मांग की है।
उद्घाटन के बाद मैदान पर ताला लगने के मामले में अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर है।
Live Cricket Info



