Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु 11 फरवरी को मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन* *कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित राज्य मोटिवेशनल की टीम करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन …

पीएम श्री नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय में होगा अभिप्रेरणा कार्यक्रम...

उत्तर बस्तर कांकेर / बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त कर आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मोटिवेशनल (अभिप्रेरणा) कार्यशाला सह परिचर्चा 11 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से पीएम शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में मार्गदर्शक के रूप में कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी  रमेश कुमार निषाद की उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरक संदेश दिए जाएंगे।
जिला परियोजना समन्वयक नवनीत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभिप्रेरणा कार्यशाला में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रेरित हों, सही रणनीति समझें और लक्ष्य के प्रति दृढ़ होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के सही तरीकों, पढ़ाई की रणनीति, समय प्रबंधन, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा सफलता के लिए आवश्यक मानसिक दृढ़ता के संबंध में प्रेरित किया जाएगा। कार्यशाला में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को उक्त मोटिवेशनल कार्यशाला में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यों से कहा है कि वे अपने विद्यालय अंतर्गत 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उनकी अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराना विद्यालय की जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखने कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.