अनोखी शादी: एक दूल्हा-दो दुल्हन, एक ही मंडप में लिए सात फेरे, डीजे पर झूमे मेहमान
इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे परंपरा व आधुनिक सोच के अनोखे मेल के रूप में देख रहे हैं।


कोंडागांव (छत्तीसगढ़)। जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में एक ऐसी अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस विवाह में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लेकर नई मिसाल पेश की।
यह अनोखा विवाह दूल्हा हितेश यादव और फूलबती नाग व यामिनी देहारी दुल्हन के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। शादी में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस अद्भुत पल के साक्षी बने।
परंपरा और सहमति का अनोखा संगम
इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। परिवार और समाज ने भी इस निर्णय को स्वीकार करते हुए विवाह को सामाजिक मान्यता दी। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों का पालन किया गया, जिससे यह विवाह चर्चा का विषय बन गया।
डीजे पर झूमे बाराती
शादी के दौरान जहां एक ओर मंडप में वैदिक मंत्रों के बीच फेरे लिए गए, वहीं दूसरी ओर डीजे की धुन पर बारातियों और ग्रामीणों ने जमकर ठुमके लगाए। खुशी और उत्साह का माहौल पूरे गांव में देखने को मिला।
इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे परंपरा व आधुनिक सोच के अनोखे मेल के रूप में देख रहे हैं।

Live Cricket Info



