Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम का दबदबा, तमिलनाडु को 3-0 से हराया..

टीम की इस सफलता में कोच लोचन बघेल और मैनेजर हनुमंत राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और रणनीति के चलते टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।..

रायपुर छत्तीसगढ़/
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को 3-0 से पराजित कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ की ओर से मनीष, परवीन और अनुज ने शानदार गोल दागते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।
इससे पहले छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला वेस्ट बंगाल के साथ खेला गया था, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। टीम ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
अब छत्तीसगढ़ टीम का अगला मुकाबला 30 मार्च को मध्य प्रदेश के साथ खेला जाएगा, जिसमें टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
टीम की इस सफलता में कोच लोचन बघेल और मैनेजर हनुमंत राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और रणनीति के चलते टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.