Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

पैराडाइज स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा और गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों का हुआ स्वागत…

नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक वंदन कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया...

 

kanker पैराडाइज स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा और गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
कांकेर। पैराडाइज हायर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक वंदन कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नया सत्र नई उम्मीदों, नए लक्ष्यों और नए अवसरों का संदेश लेकर आया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन के साथ अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, संस्कार, ज्ञान और कौशल विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, शिक्षकों का सम्मान करने तथा विद्यालय के नियमों का पालन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “ज्ञान सफलता की कुंजी है और परिश्रम उसका मार्ग।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नए सत्र को सीखने, रचनात्मकता, उपलब्धियों और खुशियों से भरपूर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक कक्षा में इंटरैक्टिव डिजिटल पैनल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शिक्षकों को डिजिटल पैनल, ई-बुक तथा इंटरनेट आधारित शिक्षण पद्धति का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को विषयों का प्रभावी एवं रोचक अध्ययन कराया जा सके। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।
नए शैक्षणिक सत्र के सफल शुभारंभ में प्राचार्य रश्मि रजक के मार्गदर्शन में कोऑर्डिनेटर ऐश्वर्या साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.