Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

चारामा परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ता की छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक बदले, शिक्षकों को नोटिस..

उड़नदस्ता दल की कार्रवाई और समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को बदल दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में लगे पर्यवेक्षक को भी हटाकर दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर चारामा/छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के दौरान चारामा स्थित परीक्षा केंद्र में 27 मार्च को रायपुर एवं कांकेर से पहुंची उड़नदस्ता टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र में अनियमितताओं की शिकायतों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।

उड़नदस्ता दल की कार्रवाई और समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को बदल दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में लगे पर्यवेक्षक को भी हटाकर दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शिक्षकों से पूछा गया है कि परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता क्यों हुई और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की थी। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर आपत्तियां सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

रमेश निषाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नकल अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.