खबर का असर: प्रशासन की नींद खुली, दूध नदी डैम क्षेत्र से डंपिंग मलबा हटाने का कार्य शुरू..
नदी क्षेत्र में डंप किए गए मलबे को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।..

कांकेर। दूध नदी डैम चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं और नदी क्षेत्र में डंप किए गए मलबे को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार को निर्माण स्थल पर मशीनों की मदद से डंपिंग मलबा और बड़े पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नदी क्षेत्र में निर्माण मलबा और पत्थर डंप किए जा रहे थे, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। हालांकि शहरवासियों का कहना है कि केवल मलबा हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृत मानकों और खर्च की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
शहरवासियों ने मांग की है कि कार्य से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं तथा निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
“खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रशासन, दूध नदी डैम क्षेत्र में डंप किए गए मलबे को हटाने के लिए मशीनों से शुरू हुई कार्रवाई।”
Live Cricket Info


