स्ट्रीट किनारे सो रही बालिका को जगाकर कराया भोजन, समाजसेवी की पहल से मिली मदद…
प्रशासन से अपेक्षा जताई गई कि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए।..


कांकेर। शहर में मानवता और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। बंद दुकान के शटर के पास सड़क किनारे सो रही एक बालिका को एक समाजसेवी ने न केवल जगाया, बल्कि उसे भोजन कराकर उसकी मदद के लिए आगे आए।
मिली जानकारी के अनुसार, बालिका लंबे समय से शटर के पास सोई हुई थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद एक समाजसेवी ने पहल करते हुए पहले उसे जगाया और फिर भोजन उपलब्ध कराया। बालिका ने वहीं बैठकर भोजन किया।
इसके बाद समाजसेवी ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बालिका की स्थिति का जायजा लिया। आगे की देखभाल और सुरक्षा के मद्देनजर बालिका को ऑटो के माध्यम से सखी सेंटर भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जिम्मेदारी और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही प्रशासन से अपेक्षा जताई गई कि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए।
Live Cricket Info


