दूध नदी डैम चौड़ीकरण कार्य में आधी रात ब्लास्टिंग, घरों तक पहुंचे पत्थर; शहर में आक्रोश…
शहरवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।...

कांकेर / दूध नदी में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे डैम चौड़ीकरण कार्य के दौरान कथित रूप से आधी रात को की गई ब्लास्टिंग को लेकर शहर में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि उसके कारण पत्थरों के टुकड़े आसपास स्थित घरों तक आकर गिरे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
शहरवासियों के अनुसार ब्लास्टिंग से पूर्व न तो किसी प्रकार की सूचना दी गई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। आधी रात को अचानक हुए धमाके से लोग नींद से जाग गए और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। शहरवासियों ने बताया कि यदि उस समय कोई व्यक्ति घर के बाहर होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ब्लास्टिंग जैसे संवेदनशील कार्य के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए था, लेकिन बिना पूर्व सूचना के रात्रि में विस्फोट किए जाने से लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो गया। कांकेर / दूध नदी में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे डैम चौड़ीकरण कार्य के दौरान कथित रूप से आधी रात को की गई ब्लास्टिंग को लेकर शहर में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि उसके कारण पत्थरों के टुकड़े आसपास स्थित घरों तक आकर गिरे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
शहरवासियों के अनुसार ब्लास्टिंग से पूर्व न तो किसी प्रकार की सूचना दी गई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। आधी रात को अचानक हुए धमाके से लोग नींद से जाग गए और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। शहरवासियों ने बताया कि यदि उस समय कोई व्यक्ति घर के बाहर होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ब्लास्टिंग जैसे संवेदनशील कार्य के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए था, लेकिन बिना पूर्व सूचना के रात्रि में विस्फोट किए जाने से लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहरवासियों ने यह भी मांग की है कि डैम चौड़ीकरण कार्य में उपयोग की जा रही ब्लास्टिंग प्रक्रिया की तकनीकी जांच कराई जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग से पूर्व आसपास के निवासियों को सूचना देकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घटना के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। विभागीय प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। शहरवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहरवासियों ने यह भी मांग की है कि डैम चौड़ीकरण कार्य में उपयोग की जा रही ब्लास्टिंग प्रक्रिया की तकनीकी जांच कराई जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग से पूर्व आसपास के निवासियों को सूचना देकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घटना के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। विभागीय प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Live Cricket Info