छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम फाइनल में, किरण पिस्दा बनी जीत की हीरो…
छत्तीसगढ़ की गोलकीपर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण पिस्दा ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल बचाए और अपनी टीम को 4-3 से यादगार जीत दिलाई।..


रायपुर छत्तीसगढ़ /छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में छत्तीसगढ़ की गोलकीपर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण पिस्दा ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल बचाए और अपनी टीम को 4-3 से यादगार जीत दिलाई।
किरण पिस्दा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत छत्तीसगढ़ महिला टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। टीम की इस जीत से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info


