चारामा परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ता की छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक बदले, शिक्षकों को नोटिस..
उड़नदस्ता दल की कार्रवाई और समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को बदल दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में लगे पर्यवेक्षक को भी हटाकर दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

कां
केर चारामा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के दौरान चारामा स्थित परीक्षा केंद्र में 27 मार्च को रायपुर एवं कांकेर से पहुंची उड़नदस्ता टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र में अनियमितताओं की शिकायतों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।
उड़नदस्ता दल की कार्रवाई और समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को बदल दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में लगे पर्यवेक्षक को भी हटाकर दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शिक्षकों से पूछा गया है कि परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता क्यों हुई और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की थी। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर आपत्तियां सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
रमेश निषाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नकल अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Live Cricket Info


