जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन 20 अप्रैल से जिले…
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लाएं और समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि प्रशिक्षण का पूरा लाभ मिल सके।.


कांकेर छत्तीसगढ़/जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू नारायण क्रीड़ा समिति द्वारा ग्रीष्मकालीन निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह 41 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय नरहर देव क्रीड़ा प्रांगण में 20 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक आयोजित होगा।
शिविर में 08 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी आयोजक समिति न्यू नारायण क्रीड़ा समिति के सचिव सतीश यादव (मो. 7770800122 , कुशलानंद गजबल्ला 797-495-5895 दिनेश ठाकुर 940-646-6547 निशांत गोड़बोले (मो. 9630396444) एवं रजत सिंह (मो. 9098418284) से संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन शाम 5:30 से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लाएं और समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि प्रशिक्षण का पूरा लाभ मिल सके।
Live Cricket Info




