Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

पत्नी का प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह! तलाक से पहले पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, एक साल बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज

कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला..

 

कांकेर। प्यार, धोखा और साजिश…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर बस्तर कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। यहां पत्नी के प्रेम संबंधों में पति बाधा बनने लगा तो उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची गई। करीब एक साल तक अंधे कत्ल बने रहे इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते बताया कि मृतक मुकेश विश्वास को अपनी पत्नी सरस्वती विश्वास और उसके प्रेमी इंद्रजीत दास के बीच चल रहे प्रेम संबंधों की भनक लग चुकी थी। इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होने लगा था। मामला इतना बढ़ गया कि मुकेश पत्नी से तलाक लेने की तैयारी में था।
तलाक और रिश्ते के टूटने के डर से पत्नी, प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर मौत की पटकथा लिख डाली। आरोपियों ने मुकेश को बहाने से खेत में बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलाकर बेसुध किया गया, फिर खेत में ट्यूबवेल के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई।
वारदात के बाद इसे हादसा साबित करने की कोशिश की गई, ताकि किसी को शक न हो और मामला सामान्य मौत मानकर बंद हो जाए। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच, साइबर विश्लेषण और लगातार पड़ताल ने एक-एक कड़ी जोड़ते हुए पूरे राज से पर्दा उठा दिया।
हत्या में इस्तेमाल बिजली तार, मोबाइल फोन और अन्य अहम सबूत पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में पत्नी सरस्वती विश्वास, कथित प्रेमी इंद्रजीत दास, तथा सहयोगी सुरेंद्र बछाड़ और रंजीत सरकार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एक साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।मर्डर मामलों की पुनः जांच की जा रही है और अब तक कई मामलों का सफल खुलासा किया जा चुका है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.