Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

शहीद गणेश राम कुंजाम की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई….

शहीद गणेश राम कुंजाम की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई...

 

कांकेर चारामा / ग्राम निधाली (चारामा) में दिनांक 15 जून 2025 को प्रातः 11 बजे शहीद गणेश राम कुंजाम की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कुंजाम परिवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी चारामा श्री सुरेश राठौर थे। इस अवसर पर पंचायत सदस्य श्री सत्कार पटेल, सचिव श्री महेश सिन्हा, सरपंच श्रीमती रेखा कुंजाम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) संजय शुक्ला (सेवानिवृत्त) तथा कार्यालय के कर्मचारी एवं जिले के भूतपूर्व सैनिकगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद गणेश राम कुंजाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि श्री सुरेश राठौर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा शहीद की माता को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद के परिवारजनों को भी सम्मानित कर उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.