Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

तपती धूप में गूंजा फुटबॉल का जोश, ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ…

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें मोबाइल से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करना है...

कांकेर छत्तीसगढ़/ तपती धूप के बावजूद बच्चों के उत्साह और जुनून ने आज ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मैदान को ऊर्जा से भर दिया। नरहरदेव खेल मैदान में आयोजित इस शिविर में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए फुटबॉल के मूलभूत गुण और तकनीकें सीखीं।
शिविर के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी दिनेश कावची एवं विजय लोनहारे एल डी नागवंशी जंगलू मांडवी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का महत्व भी समझाया।
वहीं, कोच सतीश यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने फुटबॉल की बारीकियों को सीखा। कोच द्वारा खेल की तकनीक, फिटनेस और रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू नारायण क्रीड़ा समिति द्वारा निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नरहरदेव खेल मैदान में किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें मोबाइल से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करना है।
शिविर के पहले दिन ही बच्चों के उत्साह ने यह संकेत दे दिया कि आने वाले दिनों में यह आयोजन और भी सफल रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
shaking: 0.000932; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 171.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.