Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

करोड़ों की लागत से बन रहे सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड पर सवाल, निर्माण सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया,

निर्माण स्थल पर अब तक विभाग द्वारा कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड (डिस्प्ले बोर्ड) नहीं लगाया गया..

← Back

Thank you for your response. ✨

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड निर्माण कार्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। निर्माण स्थल पर अब तक विभाग द्वारा कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड (डिस्प्ले बोर्ड) नहीं लगाया गया है, जिससे आम नागरिकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को परियोजना की लागत, कार्य एजेंसी, स्वीकृति तिथि, निर्माण अवधि एवं तकनीकी विवरण की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी शासकीय निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य होता है। इसके अभाव में निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं व्यय राशि को लेकर संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
खेल प्रेमियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस महत्वपूर्ण खेल अधोसंरचना परियोजना में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि यदि कार्य नियमानुसार हो रहा है तो विभाग को तत्काल निर्माण सूचना बोर्ड लगाकर परियोजना से संबंधित समस्त जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि, कार्य एजेंसी, तकनीकी स्वीकृति एवं गुणवत्ता परीक्षण संबंधी जानकारी सार्वजनिक करे। साथ ही निर्माण कार्य की स्वतंत्र जांच कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से निर्माण कार्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों के बीच यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं यह परियोजना भी भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। अब सभी की निगाहें संबंधित विभाग के जवाब और कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सतीश यादव

मैं सतीश यादव, बस्तर–कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और Hak Ki Awaj News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि आम लोगों की आवाज़ और सच्चाई को बेखौफ तरीके से सामने लाया जाए। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.