मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम सेमीफाइनल में..
1 अप्रैल को पहला सेमीफाइनल बंगाल और गोवा के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के मध्य खेला जाएगा...


रायपुर छत्तीसगढ़ /खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने आज खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की टीम विपक्षी पर हावी रही। टीम के खिलाड़ी शशिकांत ने दो शानदार गोल दागे, वहीं राजेश ने भी दो गोल कर जीत को और मजबूत बना दिया। पूरे मैच में राजेश का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिसके चलते वे मैच के हीरो साबित हुए।
छत्तीसगढ़ टीम की इस सफलता में कोच लोचन बघेल और मैनेजर हनुमंत राव की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन, रणनीति और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन देने का ही परिणाम है कि टीम एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज कर रही है।
अब 1 अप्रैल को पहला सेमीफाइनल बंगाल और गोवा के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के मध्य खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ की टीम के शानदार फॉर्म को देखते हुए अब फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और बढ़ गई
Live Cricket Info




